टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर पूरे यूपी में जश्न, सड़क पर एक साथ मनी होली और दिवाली
टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत की शानदार जीत ने लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, बरेली समेत कई शहर जश्न के रंग में रंग गए। भारत जी जीत के जश्न में लोग इस कदर डूबे थे कि सड़कों पर एक साथ होली और दिवाली मनाई गई।

UP News: टी-20 विश्वकप में भारत की तीसरी बार जीत पर पूरा यूपी जश्न में डूब गया। पूरब से लेकर पश्चिम 'इंडिया …इंडिया …इंडिया के नारों से गूंज उठा। टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत की शानदार जीत ने लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, बरेली समेत कई शहर जश्न के रंग में रंग गए। भारत जी जीत के जश्न में लोग इस कदर डूबे थे कि सड़कों पर एक साथ होली और दिवाली मनाई गई। कोई गुलाल से खुशी का इजहार करते दिख रहा था तो कोई सड़क पर आतिशबाजी छुड़ा रहा था।
लखनऊ में 1090 चौराहे पर T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के ऊपर भारत की जीत पर युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। मेरठ की सड़कों का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आया। बरेली और बदायूं में भी क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वैसे ही यूपी की सड़कों, बाजारों और सोसाइटियों में क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा लिए लोग ढोल की थाप पर झूमते नजर आए, कई जगह आतिशबाजी हुई और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। न्यूजीलैंड टीम की अंतिम विकेट गिरते ही लखनऊ समेत पूरे यूपी में जश्न का माहौल बन गया। सड़कों पर उमड़े क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर आतिशबाजी से नहाया बदायूं
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद बदायूं में क्रिकेट प्रेमियों के साथ आम लोगों ने जश्न मनाया। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने देर रात तक आतिशबाजी की और खुशी का इजहार किया। शहर से लेकर देहात तक आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया गया। युवाओं ने तिरंगा लहराया। लोगों ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन की पारी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। देर रात तक लोग आतिशबाजी कर जश्न मनाते रहे। रानी लक्ष्मीबाई चौक पर श्री भगवा सेना और युवा मंच संगठन के द्वारा टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर आतिशबाजी चला कर और तिरंगा झंडे लहरा कर जश्न मनाया। जमकर झूमे युवा भारत माता की जय बंदे मातरम भारतीय क्रिकेट टीम जिंदाबाद के नारों का जय घोष कर मनाया। भगवा सेना और युवा मंच संगठन के युवाओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशी जताई।
हम हैं सिकंदर... देर रात तक हर ओर मना जश्न
रविवार को न्यूजीलैंड को 00 रन से हराकर भारत टी-20 विश्व कप का विजेता बन गया। टी-20 क्रिकेट विश्वकप का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मैच शुरू होने के साथ ही बरेली के लाखों क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत की आस में टीवी स्क्रीन के सामने से हट नहीं सके। जब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 255 रन का स्कोर बनाया तो लोगों को जीत की उम्मीद बढ़ गई थी। अच्छी गेंदबाजी के कारण वर्ल्डकप फाइनल जीतने पर नाथनगरी का आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोग सड़कों पर निकल आए। लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े, खुशियां मनाई। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। भारत माता की जय, टीम इंडिया जिंदाबाद के उद्घोष राजेंद्र नगर, डीडीपुरम समेत कई जगहों पर देर रात तक लगे।
सीएम योगी ने भारत की जीत पर दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप जीतने की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज फिर आकाश तिरंगा हो गया। 145 करोड़ भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन है।
बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच
भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल देखने के लिए लोगों ने रविवार को पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। कुछ अपार्टमेंट में लोगों ने सामूहिक रूप से फाइनल देखने के लिए बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया था। वहीं प्रेमनगर धर्मकांटा के बाद लगाई गई एलईडी पर लोगों ने मैच देखा।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


