120 स्पीड में थी कार, अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में कैसे गई जान?
यूपी के झांसी में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मोत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कार 100 से 120 की स्पीड में थी। टक्कर के बाद पिछला हिस्सा बैंड हो गया।

यूपी के झांसी-कानपुर एनएच पर गुरुवार सुबह माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और चश्मदीदों की मानें तो कार करीब 100 से 120 स्पीड से थी। जब टक्कर हुई तो पूरा अगला हिस्सा पता नहीं चला। जबकि टक्कर के बाद पिछला हिस्सा बैंड हो गया।
चश्मदीदों ने बताया कि अगली सीट पर सवार चालक और युवक के सिर इतनी तेज से टक्करा कि वह कुचल गए थे। सिर फट गया। जिससे खून बह रहा था। यही नहीं कार में शव सहित घायल इतनी बुरी तरह फंस गए थे कि लोग उनके निकाल तक नहीं सके। आसपास से लोग मदद को दौड़े। उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन, फंस गया था। पीछे सीट पर सवार लोग भी तेजी झटका लगने से आगे उछल गए थे। जिससे वह भी लहूलुहान कराह रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की स्पीड बहुत अधिक थे।
हादसे की अब तक सही वजह सामने नहीं आ सकी है। चश्मदीदों की मानें तो हल्कीं बूंद गिर रही थीं। कार करीब 100 से 120 की रफ्तार से थी। पास ही ईंट पड़ी थी। इस बीच कोई मवेशी भी सामने आया। आशंका जताई जा रही कि पशु को बचाने में चालक ने स्टेयरिंग घुमा और भी वह कंट्रोल नहीं कर पाया। जिससे कार तेजी से डिवाीडर से टकराई। टक्कर के बाद कार के पुर्जे-पुर्जें फिंक गए। पिछली सीट उखड़ गई। इंजन गिर गया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रफ्तार ही मुख्य वजह सामने आ रही है। हादसे का शिकार वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।
10 महीने से झांसी जेल के तन्हाई बैरक बंद है बड़ा भाई अली
माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद करीब 10 महीने से झांसी जेल के तन्हाई बैरक बंद है। गुरुवार को तड़के प्रयागराज के रहने वाले अली के सबसे छोटे भाई 21 वर्षीय अबान अहमद अपने दोस्त सोनू खान, बादशाही मंडी निवासी अहजम, मोहम्मद जैद निवासी प्रयागराज, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती के साथ झांसी जेल में मुलाकात के लिए आ रहे थे। जैसे ही सोनू कार 10.30 बजे लेकर पूंछ थाना क्षेत्र के गांव खिल्ली पर पहुंचे। तभी कार डिवाइडर में घुस गई।
हादसे से दहल उठा इलाका
हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं हाइवे जाम हो गया। सूचना पर तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार, सीओ मोंठ सुनील कुमार शर्मा, पूंछ थाना प्रभारी विद्यासागर सहित अन्य थानों की फोर्स पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। आनन-फानन में रेस्क्यू किया गया।


