हाइवे किनारे खाना खा रहे 3 युवकों को कार ने रौंदा, तीनों की मौत; बिजनौर में दर्दनाक हादसा

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

बिजनौर में नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पिकअप रोककर खाना खा रहे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Car runs over three people eating by the roadside in Bijnor
बिजनौर में सड़क किनारे खाना खा रहे तीन लोगों को कार ने रौंदा, तीनों की मौत

यूपी के बिजनौर में आधी रात को हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर सरवनपुर तिराहे के पास गुरुवार देर रात करीब दो बजे हादसा हुआ। जब सड़क किनारे पिकअप वाहन रोककर खाना खा रहे तीन लोगों को हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया गया कि रुद्रपुर (उत्तराखंड) के ग्राम जगतपुर निवासी मनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, जग्गू, प्रिंस और सनी पिकअप वाहन से रुद्रपुर से अमृतसर (पंजाब) किसी मेले में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप में दो घोड़े भी सवार थे।

हाइवे किनारे खाना खा रहे तीन लोगों को रौंदा

गुरुवार देर रात करीब दो बजे नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर ग्राम सरवनपुर तिराहे के पास उन्होंने सड़क किनारे पिकअप रोक दिया। इस दौरान मनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह और जग्गू वाहन से उतरकर सड़क किनारे बैठकर खाना खाने लगे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पिकअप में टक्कर मारते तीनों को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इलाज के दौरान तीनों की मौत

घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का बंपर और नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गए। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर उनके आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर एएसपी डॉ. केजी सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं इस घटना बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि हादसा किस वजह से हुआ। क्या ओवर स्पीड के चलते ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा। या फिर लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते हुआ है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsहाइवे किनारे खाना खा रहे 3 युवकों को कार ने रौंदा, तीनों की मौत;बिजनौर में हादसा