Hindi NewsUP Newscandidates for 69000 teacher recruitments reached Mayawati s residence insisted on meeting her raised slogans
मायावती के घर पहुंचे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, मिलने पर अड़े; नारेबाजी

मायावती के घर पहुंचे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, मिलने पर अड़े; नारेबाजी

संक्षेप:

लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाद 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी हाथ में बैनर लिए, नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ गए।

Oct 26, 2025 02:28 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने रविवार को बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहा तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थियों को रोका तो वे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिलने की मांग पर अड़ गए। अभ्यर्थियों ने वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से हटा दिया और अपने साथ इको गार्डेन की ओर ले गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार को लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाद 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से हड़कंप मच गया। अभ्यर्थी हाथ में बैनर लिए, नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। बसपा सुप्रीमो के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ गए। अभ्यर्थी, ‘बहन जी न्याय दिलाओ’, ‘पिछड़ों को न्याय दिलाओ’ जैसे नारे लगा रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की। कहा कि एक बार वे अपनी बात उनके सामने रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने घेरा केशव प्रसाद मौर्य का आवास

बता दें कि ये अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं। इसके पहले वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री ओम प्रकाश राजभर और कई नेताओं के आवास पर प्रदर्शन कर चुके हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाई कोर्ट का जो फैसला आया था सरकार ने उसे जानबूझकर लटका दिया जिससे यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया।

ये भी पढ़ें:यूपी की आंगनबाड़ियों में होंगी 69000 पदों पर भर्तियां, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थियों का कहना है कि आरक्षित वर्ग के लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले सभी नेताओं के यहां वे जा रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनकी मांगे सुनी जाएं और उन्हें पूरा कराने में मदद की जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि सफलता मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि वे बारी-बारी ऐसे ही नेताओं के यहां अपनी मांगों को लेकर जाते रहेंगे। कभी न कभी तो उनकी मांग सुनी ही जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |