Hindi NewsUP NewsCancelled Vaishno Devi trains resume services see list
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वैष्णो देवी जाने वाली रद्द ट्रेनों की सेवाएं बहाल, देखें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वैष्णो देवी जाने वाली रद्द ट्रेनों की सेवाएं बहाल, देखें लिस्ट

संक्षेप:

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त महीने में जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा था। अब रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन नोटिस और पूछताछ केंद्र से जानकारी लेने की भी अपील की है।

Sep 29, 2025 10:44 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त महीने में जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा था। अब हालात सामान्य होने पर रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। विशेष बात यह है कि त्योहारों का मौसम भी शुरू हो गया है, इसलिए यात्रा की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए सेवाओं की बहाली सुविधाजनक और उपयोगी साबित होगी। यात्रियों से स्टेशन नोटिस और पूछताछ केंद्र से जानकारी लेने की अपील की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से, 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से, 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से, 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से, 14692 मोरध्वज एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से, 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से, 22317 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से, 22318 जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस 8 अक्टूबर से चलेगी

15653 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से, 15654 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से, 15097 बेगमपुरा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से, 15098 जम्मूतवी-बेगमपुरा एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से, 15651 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से और 15652 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस 8 अक्टूबर से।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन नोटिस बोर्ड, पीए सिस्टम और अन्य उपलब्ध माध्यमों से जानकारी लेकर यात्रा करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:दिवाली-छठ के लिए यूपी से बिहार-बंगाल की चलाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

कासगंज-मथुरा ट्रेन संचालन अब 30 नवंबर तक होगा

पूर्वोत्तर रेलवे ने (55335/55336) कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का 01 अक्तूबर से 30 नवंबर तक अस्थाई रूप से गंगापुर सिटी तक मार्ग विस्तार किया गया है। 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक कासगंज से 11.05 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन 15:20 बजे, भरतपुर 15:55 बजे, बयाना 16:25 बजे, हिंडन सिटी 16:55 बजे, श्री महावीर 17:07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18:20 बजे पहुंचेगी।

55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 1 अक्टूबर से 30 नवंबर विस्तारित मार्ग पर गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी 19:25 बजे, हिंडन सिटी 19:37 बजे, बयाना 20:05 बजे, भरतपुर 20:40 बजे, मथुरा जंक्शन. 22:00 बजे छूटकर मथुरा कैंट 22:12 बजे, हाथरस सिटी 22:55 बजे, हाथरस रोड से 23:04 बजे, सिकंदरा राव 23:30 बजे, मरहरा 23:50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुंचेगी। इज्ज्तनगर रेल मंडल की 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी के हाथरस सिटी के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी तत्काल प्रभाव से परिवर्तित समयानुसार हाथरस सिटी स्टेशन पर 22.23 बजे पहुंचकर 22.25 बजे छूटेगी।

ये भी पढ़ें:लखनऊ से चलाई जाएंगी 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए राहत
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |