यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, संगठन में भी बदलाव की आहट, कल लखनऊ पहुंचेंगे BJP नेता तावड़े

Dinesh Rathour लखनऊ, वार्ता
share

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात से संगठन में बदलाव की आहट भी सुनाई देने लगी है। बताया जाता है कि पंकज चौधरी और सीएम योगी की मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मामलों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, संगठन में भी बदलाव की आहट, कल लखनऊ पहुंचेंगे BJP नेता तावड़े

UP BJP News: यूपी की सियासत में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात से संगठन में बदलाव की आहट भी सुनाई देने लगी है। बताया जाता है कि पंकज चौधरी और सीएम योगी की मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मामलों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने, विभिन्न पदों पर बदलाव तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को आगामी संभावित फेरबदल और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े रविवार को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठन के ढांचे, विभिन्न मोर्चों में बदलाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन मंथन होगा।

Voice of UP

पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर कई नामों पर चर्चा चल रही है। अंदरखाने बैठकों का दौर तेज है और संभावित बदलावों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही होगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल पार्टी आलाकमान पश्चिम बंगाल के राजनीतिक अभियान में व्यस्त है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश से जुड़े निर्णयों पर अंतिम मुहर लगने में थोड़ा समय लग सकता है। आलाकमान की स्वीकृति मिलते ही संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की सूची जारी होने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।