बिहार से दिल्ली जा रही 40 लोगों से भरी बस कंटेनर में घुसी, लखनऊ में हादसे के बाद मची चीख पुकार

बिहार से दिल्ली जा रही 40 लोगों से भरी बस कंटेनर में घुसी, लखनऊ में हादसे के बाद मची चीख पुकार

संक्षेप:

बिहार से दिल्ली जा रही 40 लोगों से भरी तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। डाईवर केबिन में फंस गया। दमकल कर्मियों ने बस की बाडी काटकर घंटे भर की मशक्कत के बाद चालक को निकाला।

Oct 06, 2025 12:42 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

राजधानी लखनऊ में काकोरी इलाके में आउटर रिंग रोड उदत खेड़ा अंडर पास के निकट सोमवार को बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। सड़क हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और चीख पुकार मच गई। चालक केबिन में फंस गया। दमकल कर्मियों ने बस की बाडी काटकर घंटे भर की मशक्कत के बाद चालक को निकाला। घायल चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस में 40 यात्री सवार थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आउटर रिंग रोड के उतदखेड़ा के पास तड़के करीब चार बजे तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में तेज रफ्तार बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी करीब 40 सवारियां चीख पुकार करने लगे। हादसे में चालक नफीस आगे केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। काकोरी पुलिस और आलमबाग फायर स्टेशन अफसर डीपी सिंह टीम के साथ पहुंचे। कटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर बस के केबिन की बॉडी काटी। चालक नफीस को घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। हाइवर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का भी अलर्ट
सपा नेता सुमैया राणा की भड़काऊ पोस्ट, बंदूकों की बात की, पुलिस का तगड़ा ऐक्शन

इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक घायल बस चालक नफीस बागपत के पलड़ा गांव का रहने वाला है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर से बस में 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रहा था। इस बीच बस कंटेनर में घुस गई। बस की सभी सवारियां सुरक्षित हैं। उन्हें गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी बस से भेजने का बंदोबस्त किया गया। क्रेन की मदद से सड़क से बस को हटवा दिया गया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |