बिस्तर पर 500-500 की नोटों की गड्डियां, पास में बैठी युवती...आलीशान रूम के अंदर के सच ने किया हैरान

लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती आलीशान रूम के अंदर बिस्तर पर बैठी है। युवती के बगल में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां भी रखी हुई हैं।

बिस्तर पर 500-500 की नोटों की गड्डियां, पास में बैठी युवती...आलीशान रूम के अंदर के सच ने किया हैरान

Meerut News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती आलीशान रूम के अंदर बिस्तर पर बैठी है। युवती के बगल में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां भी रखी हुई हैं। आलीशान रूम के अंदर का जब सच लोगों के सामने आया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल मेरठ की एक महिला का दावा है कि वीडियो में जो युवती दिख रही है वह उसकी बेटी है। जिसका एआईएमआईएम नेता और वार्ड-81 के पार्षद ने अपहरण कर लिया था। महिला का आरोप है कि AIMIM नेता ने उसकी बेटी को देह व्यापार में धकेल दिया है। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जांच में जुटी गई।

खत्ता रोड निवासी महिला ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी का निकाह 17 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी अमन से हुआ था। खुशहाल नगर निवासी एआईएमआईएम नेता पार्षद पति हाजी अफजाल उनके परिवार में मुंहबोले भाई के रूप में आता-जाता था। आरोप है कि निकाह के छह दिन बाद ही पार्षद पति उनकी पुत्री को उसकी ससुराल से अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बेटी से देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया।

युवती को राजस्थान भी लेकर जाता था AIMIM नेता

आरोपी से जब बेटी के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है और पीजी में रह रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। महिला का आरोप है कि आरोपी बेटी को अपने साथ राजस्थान ले जाता था, जहां बेटी के खाते में बड़ी रकम भी ट्रांसफर होती थी। महिला ने पुलिस को कुछ वीडियो सौंपे हैं। महिला ने दावा किया है कि वीडियो जो लड़की दिख रही है वह उसकी बेटी है। बिस्तर पर बैठी बेटी के बगल में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी हैं। हालांकि एक दूसरे वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से ससुराल छोड़कर आई है।

बेबुनियाद हैं सभी आरोप

वार्ड 81 के पार्षद पति एआईएमआईएम नेता अफजाल का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। मेरा इस प्रकरण कोई लेना-देना नहीं है। महिला का बेटा मेरी दुकान पर नौकरी करता है। मकान बनाने के लिए रुपए लिए थे। रुपए वापस मांगने पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उसकी बेटी के भी थाने में बयान हो चुके हैं। इस मामले में पुलिस एआईएमआईएम नेता और वार्ड-81 के पार्षद पति पर लड़की को अगवा करने और देह व्यापार में धकेलने के मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।