Hindi NewsUP NewsBullies slapped and beat a young man with shoes
दबंगों ने बीच सड़क युवक को थप्पड़ और जूतों से पीटा, तमाशबीन बने रहे राहगीर, वीडियो वायरल

दबंगों ने बीच सड़क युवक को थप्पड़ और जूतों से पीटा, तमाशबीन बने रहे राहगीर, वीडियो वायरल

संक्षेप:

बिजनौर में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो यरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग सड़क पर युवक को रोककर उसे गाली-गलौच व जूतों पिटाई कर रहे हैं। जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

Jan 07, 2026 06:35 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, बिजनौर
share Share
Follow Us on

यूपी के बिजनौर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क पर युवक को रोककर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर रहे हैं। दबंग युवक को थप्पड़ों और जूतों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन दबंग उसे गालियां देते हुए लगातार पीटते रहते हैं। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। शहर कोतवाल का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीस सेकंड में तीन फावड़े मार नौ बार गालियां दीं

उधर, कानपुर के बिल्हौर में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां तीस सेकंड के वायरल वीडियो में खेत पर तीन लोगों के बीच लड़ाई हो रही है। एक युवक हाथ में फावड़ा लेकर गालियां देते हुए दौड़ा और दोनों तरफ से नौ बार गालियां देते हुए दबंग ने तीन बार सामने वाले युवक को फावड़ा मारा। युवक ने 600 रुपये के डीजल को लेकर खेत मालिक पर फावड़े से हमला कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस बावत इंस्पेक्टर अरौल जनार्दन यादव ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;