यूपी के कुंडा में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता के एक बेटे की हत्या; दूसरे की हालत गंभीर

Nov 23, 2025 12:16 pm ISTAjay Singh संवाददाता, कुंडा (प्रतापगढ़)
share Share
Follow Us on

बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट होने लगी। इसी दौरान तनवीर, उसके भाई सोहराब आदि ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ साहिल के सिर और फुरकान के गले में गोली मार दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएचसी कुंडा में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

यूपी के कुंडा में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता के एक बेटे की हत्या; दूसरे की हालत गंभीर

यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर सपा नेता पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से घायल दूसरे बेटे को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताजपुर सरियावां गांव निवासी सपा नेता और पूर्व प्रधान मोअज्जम उर्फ गुड्डू से पड़ोस के ही तनवीर आदि से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार रात करीब 9:00 बजे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट होने लगी। इसी दौरान तनवीर, उसके भाई सोहराब आदि ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ साहिल के सिर और फुरकान के गले में गोली मार दी। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया। सीएचसी कुंडा में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

तीन गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सपा नेता के बेटे में चार आरोपी नामजद हैं। गांव में तनाव की स्थिति है। सपा नेता के एक बेटे की हत्या और दूसरे बेटे को गोली लगने की घटना ने गांववालों को गमजदा कर दिया है। दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना के अन्य आरोपियों को चिन्हित कर पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में फिलहाल शांति है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;