Hindi NewsUP NewsBulldozers roared at Deoria mazar from morning till evening amid heavy police presence
भारी पुलिस फोर्स के बीच सुबह से शाम तक मजार पर गरजते रहे बुलडोजर, मांगनी पड़ी पोकलेन भी

भारी पुलिस फोर्स के बीच सुबह से शाम तक मजार पर गरजते रहे बुलडोजर, मांगनी पड़ी पोकलेन भी

संक्षेप:

यूपी के देवरिया में दूसरे दिन भी मजार पर बुलडोजर ऐक्शन जारी रहा। सोमवर सुबह से शाम तक बुलडोजर गरजते रहा। यही नहीं बुलडोजर ऐक्शन के दौरान पोकलेन भी मांगनी पड़ी।

Jan 12, 2026 07:06 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के देवरिया शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे सरकारी भूमि पर और बिना मानचित्र के बने अब्दुल गनी शाह मजार पर दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह से शाम तक बुलडोजर चला। यही नहीं बुलडोजर ऐक्शन के दौरान पोकलेन भी मांगनी पड़ी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित प्रशासन-पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और भारी फोर्स की मौजूदगी में भवनों की दीवारें ढहाई गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बिना मानचित्र स्वीकृति के ही सरकारी जमीन पर मजार बना दिया गया था। रविवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण शुरू हुआ लेकिन रात हो जाने के चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई। सोमवार को सुबह से ही मजार कमेटी के लोग पहुंच गए और टिनशेड खोलने के साथ ही अन्य सामान समेटना शुरू कर दिए। दोपहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ ही सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार केके मिश्र बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के साथ पहुंचे और पोकलेन-जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जो शाम तक चली। इस दौरान शहर में जाम लगने से लोग परेशान रहे।

एमआईएम के यूथ अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सोमवार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। मजार के साथ ही उससे लगी मस्जिद तोड़ने का भी आरोप लगाया।

पोकलेन मशीन मंगाकर अवैध कब्जा खाली कराया गया

जेसीबी कमजोर पड़ी तो मंगाई गई पोकलेन

रविवार को तीन जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा खाली करने का कार्य किया गया, लेकिन जेसीबी मजार की दीवारों के आगे कमजोर साबित हुईं। पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हट पाया। सोमवार को पोकलेन मशीन मंगाकर अवैध कब्जा खाली कराया गया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |