Hindi NewsUP NewsBulldozers roar in Lucknow market, shops demolished
यूपी के इस जिले की बाजार में अचानक गरजने लगे बुल्डोजर, दुकानें हुईं जमींदोज

यूपी के इस जिले की बाजार में अचानक गरजने लगे बुल्डोजर, दुकानें हुईं जमींदोज

संक्षेप:

यूपी की राजधानी लखनऊ की बाजार में अचानक बुलडोजर गरजने लगे। बुलडोजर ऐक्शन से दुकानें जमींदोज हो गए। इन दुकान वालों को पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्हें स्वयं दुकानें हटाने को कहा गया था। न हटाने पर ही उन्हें तोड़ दिया गया।

Jan 08, 2026 03:55 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लखनऊ में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रही सड़क घेर कर विभिन्न स्थानों पर लगाई गई दुकानों को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में बुधवार को चलाए अभियान के दौरान तोड़ दिया गया। निशातगंज, कैसरबाग, अशोक लाट और लाल बाग चौराहे पर ऐसी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इन दुकान वालों को पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्हें स्वयं दुकानें हटाने को कहा गया था। न हटाने पर ही उन्हें तोड़ दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान के दौरान प्रतिबंधित वाहनों एवं नियमों का उल्लंघन कर रहे ई-रिक्शा/ ऑटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज किए जाने किए जाने की कार्रवाई भी की गई। चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिन्हित कर उन्हें हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, फल एवं खोमचे वालों को हटाया गया, जिससे यातायात बाधा समाप्त की जा सके। साथ ही उक्त चौराहों की दुकानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर वाहन खड़ा न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा करें। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। इसी क्रम में कैसरबाग चौराहे एवं अशोक लाट चौराहे पर भी विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया।

4048 वाहनों के चालान-

यातायात नियमों के उल्लंघन में ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में चलाए अभियान के दौरान कुल 4048 वाहनों के चलान किए। इसमें हेल्मेट न पहनने पर 1390,

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1838, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट पर 78, बिना बीमा 87, रांग साईड पर 453, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 13

वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 87 सीज किए गए।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार 21 जिलों में चलाने जा रही बड़ा अभियान, घर-घर जाएंगी टीमें
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 23 जिलों में फ्री राशन संग ज्वार और बाजरा भी मिलेगा, 8 से वितरण होगा
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |