Hindi NewsUP NewsBulldozers are now a craze for shadi, with a JCB Wedding Rituals performed in Deoria UP
अब शादी में बुलडोजर का क्रेज, ढोल-तासे के बीच JCB से पूरी हुई रस्म; खूब हो रही चर्चा

अब शादी में बुलडोजर का क्रेज, ढोल-तासे के बीच JCB से पूरी हुई रस्म; खूब हो रही चर्चा

संक्षेप:

यूपी में अब में शादी-विवाह में भी बुलडोजर का क्रेज देखने को मिलने लगा है। देवरिया में शादी समारोह में बुलडोजर से पूरी की मटकोड़ की रस्म गई। अब यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Dec 01, 2025 05:37 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी में बुलडोजर का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। कहीं स्वागत तो कहीं चुनाव प्रचार में भी बुलडोजर का प्रयोग किया जा रहा है। अब तो देवरिया में शादी-विवाह में भी बुलडोजर का क्रेज देखने को मिलने लगा है। सदर विकास खंड के इजरही गांव में एक शादी समारोह से पहले फावड़े से पूरी की जाने वाली मटकोड़ की रस्म बुलडोजर से पूरी की गई। यह रस्म अदायगी आकर्षण का केंद्र रही। अब यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देवरिया के इजहरी के रहने वाले विकास गुप्ता की शादी गोरखपुर में तय थी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बारात जाने से पहले मटकोड़ की रस्म पूरी होनी थी। ढोल-तासा के साथ मटकोड़ के लिए महिलाएं झूमती व मंगलगीत गाते हुए गांव के बाहर पहुंची। मटकोड़ के लिए फावड़ा न देख गांव की कुछ महिलाएं फावड़ा का इंतजाम की बात कहने लगी। जबकि परिवार की महिलाएं उनकी इन बातों को अनदेखा करती रहीं। निर्धारित स्थान पर पहुंची तो वहां बुलडोजर लगा हुआ था। बुआ व घर की अन्य महिलाओं ने मटकोड़ की रस्म उसी बुलडोजर से पूरी कीं। इस घटना की लोगों ने वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य इस रस्म को यादगार बनाना था। उन्होंने मेहनत और समय बचाने के साथ-साथ इसे एक आकर्षक रूप देने का प्रयास किया, जो सफल रहा। मठकोड़वा कार्यक्रम खुशी और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद बारात गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन का लाभ
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |