यूपी में तालाब की जमीन पर बने सपा नेता के मकान पर चला बुलडोजर, जमकर हंगामा

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी के हापुड़ में तलाब की जमीन पर बने मकान पर बुलडोजर चला है।प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई का सपाईयों ने जमकर विरोध किया। धरना देकर उन्होंने जोरदार नारेबाजी की गई।

यूपी में तालाब की जमीन पर बने सपा नेता के मकान पर चला बुलडोजर, जमकर हंगामा

यूपी के हापुड़ में तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम अमीपुर नंगौला में बुधवार की सुबह को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल जेसीबी मशीनों के साथ तालाब की भूमि पर बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचा। जहां प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई का सपाईयों ने जमकर विरोध किया। धरना देकर उन्होंने जोरदार नारेबाजी की गई। पुलिस और सपाईयों से जमकर हाथापाई और नोंकझोक हो गई।। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई और जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि तहसील प्रशासन द्वारा दो बार सपा नेता को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया और मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था, जहां आज सुनवाई होने का दावा किया गया। वहीं सपा नेता ने अफसरों पर एक तरफ कार्रवाई का आरोप लगाया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम अमीपुर नंगौला में तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने मकान बना रहे थे। इसको लेकर तहसील प्रशासन ने करीब 42 लोगों को नोटिस जारी किए थे। बताया गया कि सपा के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दकी का मकान भी इसी तालाब की भूमि पर बना हुआ है। तहसील प्रशासन ने उन्हें दिसंबर 2025 और फिर फरवरी 2026 में नोटिस दिया था और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया और मामला हाईकोर्ट में चला गया था। बताया जा रहा है कि आज दोपहर को वहां इस मामले में सुनवाई होनी थी।

Voice of UP

बुधवार की सुबह को पुलिस व प्रशासन के अफसर भारी संख्या में पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। जैसे ही पुलिस की टीम तालाब की भूमि पर बने सपा नेता के आवास की तरफ की ओर चलने लगी तो सपाइयों और सपा नेता के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी संख्या में महिलाएं भी एकत्र हो गई थी। कार्रवाई रोकने के लिए गांव के मुख्य रास्तों पर ट्रैक्टर ट्राली, थ्रेसिंग मशीन और अन्य भारी वाहन खड़े कर रास्ता रोकने का प्रयास किया। गांव में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे।

प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की शुरू करते हुए सबसे पहले सपा नेता अय्यूब सिद्दकी के मकान को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कराने शुरू कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई का पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से सपा का टिकट मांग रहे सुधीर चौहान, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत, पीयूष मंडोडिया, श्यामसुंदर भुर्जी, दीपिका, सीमा तनेजा समेत अनेक कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगी। सपाईयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक के साथ साथ हाथापाई भी हुई। हालांकि पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जे को हटवा दिया।

छावनी बना अमीपुर नंगौला, ड्रोन से हुई निगरानी

ग्राम अमीपुर नगौला में अतिक्रमण हटवाने को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने फुल प्रूफ प्लानिंग की हुई थी। ग्राम अमीपुर नगौला सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया था। एडीएम संदीप कुमार, एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम इला प्रकाश, कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान, डायल 112 प्रभारी पटनीश कुमार, थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार, थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीन कुमार, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय भारी पुलिस और पीएसी के साथ मौजूद रहे। वहीं तहसील प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। बड़ी संख्या में पुलिस टीम के साथ साथ छतों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे और ड्रोन की मदद से लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि दिन भर गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोग घरों में रहे और बच्चों को भी घर से नहीं निकलने दिया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।