Hindi NewsUP NewsBulldozer action will be taken Bareilly notices have been issued giving 15-day ultimatum
यूपी के एक और जिले में होगा बुलडोजर ऐक्शन, नोटिस जारी कर 15 दिन का दिया गया अल्टीमेटम

यूपी के एक और जिले में होगा बुलडोजर ऐक्शन, नोटिस जारी कर 15 दिन का दिया गया अल्टीमेटम

संक्षेप:

रामपुर रोड स्थित सीबीगंज इंटर कॉलेज मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने अतिक्रमण करने वालों को फिर से नोटिस थमाते हुए 15 दिन के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

Jan 04, 2026 10:04 pm ISTDinesh Rathour बरेली, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

रामपुर रोड स्थित सीबीगंज इंटर कॉलेज मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने अतिक्रमण करने वालों को फिर से नोटिस थमाते हुए 15 दिन के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अभिलेखों के अनुसार बरेली-रामपुर रोड की चौड़ाई 55 मीटर दर्ज है, लेकिन मौके पर कराई गई पैमाइश में सड़क की चौड़ाई केवल 47 मीटर पाई गई। नगर निगम की टीम ने मानचित्रकार के साथ मौके पर जाकर सड़क और नाले की नाप की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच में सामने आया कि करीब छह मीटर चौड़ाई में सरकारी मार्ग और नाले पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। यह क्षेत्र नगर निगम सीमा में आता है और सड़क निगम के प्रबंधन व अध्यास में है। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि 15 दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाकर निगम को लिखित सूचना दें। अन्यथा नगर निगम अधिनियम और उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइंस के तहत बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

चेतावनी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का खर्च भी वसूलेगा

निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में होने वाला पूरा खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। साथ ही, संबंधित पुलिस थाने में अतिक्रमण के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम की इस सख्ती से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |