Hindi NewsUP Newsbulldozer action causes panic for the third consecutive day with wedding halls worth crores being razed to ground
बरेली में बुलडोजर ऐक्शन से हड़कंप, जमींदोज किए जा रहे करोड़ों के बारात घर

बरेली में बुलडोजर ऐक्शन से हड़कंप, जमींदोज किए जा रहे करोड़ों के बारात घर

संक्षेप:

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही अवैध संपत्तियों पर भी सख्ती जारी है। BDA ने मंगलवार के बाद बुधवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी सूफी टोला निवासी सपा नेता सरफराज वली खां, राशिद खान के बारातघरों पर दूसरे दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी है।

Dec 04, 2025 11:43 am ISTAjay Singh संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी सरफराज वली खां के बारातघरों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को एवान-ए-फरहत बारातघर के बचे हुए हिस्सों पर बुलडोजर चलाने के लिए टीम मौके पर जैसे ही पहुंची हड़कंप मच गया। बीडीए ने इसे अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी रखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी दोनों बारातघरों एवान-ए-फरहत और गुड मैरिज होम पर कार्रवाई हुई थी। बारातघर के मालिक सरफराज वली खां ने बीडीए की इस कार्रवाई को कानून के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई, लेकिन बीडीए ने अवैध निर्माण हटाने की बात दोहराते हुए कार्रवाई जारी रखी। गुरुवार को तीसरे दिन वीडियो के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पोकलेन मशीन और बुलडोजर लेकर बारात करके बचे हुए हिस्से को तोड़ने के लिए पहुंच गई। बारात घर के मालिक सरफराज वली खां हैं। उन्होंने अपना पक्ष समझाने की कोशिश की लेकिन अधिकारी नहीं माने।

भारी पुलिस बल तैनात

ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल, साथ ही कई थानों की फोर्स तैनात रही। एरिया को पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया। कार्रवाई के समय सीओ और मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने कहा है कि बचा हुआ अवैध निर्माण भी पूरी तरह जमींदोज किया जाएगा।

बरेली बवाल के बाद से जारी है ऐक्शन

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई के साथ ही अवैध संपत्तियों पर भी सख्ती जारी है। बीडीए ने मंगलवार के बाद बुधवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी सूफी टोला निवासी सपा नेता सरफराज वली खां और राशिद खान के बारातघरों पर दूसरे दिन भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। बुधवार सुबह 10 बजे दो बुलडोजर सूफी टोला पहुंचे थे। दो घंटे बाद 12 बजे से गुड मैरिज हॉल और एवान-ए-फरहत के बचे हुए हिस्से को तोड़ना शुरू किया गया। इससे पहले एक शादी हॉल की छत पर लगे मोबाइल टॉवर को भी हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं, बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए. मनिकंडन ने बताया था कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एवान-ए-फरहत और गुड मैरिज होम को बचाने की कोशिशें हुईं नाकाम

एवान-ए-फरहत और गुड मैरिज होम पर ध्वस्तीकरण से बचाने के लिए परिवार के लोगों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन नाकाम हो गई। सुबह से शाम तक परिवार के सदस्य, किरायेदार की आंखों से आंसू बहते रहे। वहीं यहां काम करने वाले लोगों की आंखों में आंसू, आजीविका को लेकर चिंतित दिखे। 34 साल का वजूद 14 घंटे में ढेर हो गया। ऐवान ए फरहत के मालिक के बेटे सैफ वली खां ने बताया कि यह जगह उन्होंने 1991 में खरीदी थी। इसके बाद वहां के पुराने निर्माण को नया रूप देकर बारातघर बनाया था। ध्वस्तीकरण में 1946 और 1947 की ईंटें मिलीं हैं।

ये भी पढ़ें:मौलाना के करीबियों के मैरिज लॉन पर चला बुलडोजर, 14 साल बाद BDA ने लिया ऐक्शन
ये भी पढ़ें:UP में फिर गरजा बुलडोजर, मौलाना तौकीर रजा के करीबी का शोरूम; 16 दुकानें जमींदोज
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |