बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी का सुराग नहीं, 3 को पुलिस ने दबोचा, एक के गोली लगी

हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, बुलंदशहर/खुर्जा
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर में जिम में जन्मदिन की पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए थे। एक आरोपी ने तमंचा बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है।

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी का सुराग नहीं, 3 को पुलिस ने दबोचा, एक के गोली लगी

बुलदंशहर के खुर्जा में सुभाष रोड स्थित जिम में जन्मदिन की पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए थे। एक आरोपी ने तमंचा बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। सीओ शोभित कुमार ने बताया 24 अप्रैल की रात खुर्जा में आरजेएस फिटनेस जिम में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी निवासी सुभाष रोड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

असलाह बरामदगी के दौरान फायरिंग

पूछताछ में एक आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध असलाह फ्लाईओवर के नीचे छिपाकर रखा है। सोमवार को पुलिस व स्वाट टीम, मयंक की निशानदेही पर असलाह बरामदगी के लिए फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इसी दौरान मयंक ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और बरामद असलाह से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से तमंचा बरामद कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना खुर्जा नगर में दो मुकदमे दर्ज हैं।

48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

घटना के 48 घंटे गुजरने के बाद भी इस तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की आठ टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं। शनिवार रात जीतू सैनी निवासी मोहल्ला पंजाबियान का जन्मदिन था। वह सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में बर्थडे पार्टी कर रहा था। इस दौरान अमरदीप का मुंह पर केक लगाने को लेकर विवाद हो गया। अमरदीप ने अपने चचेरे भाई मनीष और भतीजे आकाश को फोन कर जिम पर बुला लिया।

जीतू ने साथियों के साथ की मरदीप, मनीष और आकाश की हत्या

कुछ देर में जीतू और मयंक जिम से बाहर निकले और अपने साथियों के साथ दोबारा जिम आए। सभी के पास हथियार थे। इन लोगों ने अमरदीप, मनीष और आकाश को पकड़ लिया और तीनों के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अमरदीप के पिता स्वरूप सैनी ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में नामित नरेश, रूपेश और मयंक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 48 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से मुख्य आरोपी दूर है।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। जल्द ही मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मृतक अमरदीप के चार वर्षीय गोलू उर्फ लड्डू को रविवार को बुखार आ गया। उसे मोहल्ला ढोरी स्थित नानी के घर भेज दिया है। गोलू लगातार अपने पिता को याद कर रो रहा है।

आरोपी मयंक पर पूर्व में भी दर्ज है मारपीट का मुकदमा

सीओ ने बताया कि मुहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी अर्श ने 24 नवंबर 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 17 नवंबर 2023 को वह खुर्जा आ रहा था। नेहरूपुर चुंगी के पास कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध पर कार से चार युवकों ने उतरकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मयंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।