मिस्टर यूपी और मिस्टर दिल्ली बने सिकंदराबाद के युसूफ अंसारी
Bulandsehar News - यूपी और मिस्टर दिल्ली बने सिकंदराबाद के युसूफ अंसारीमिस्टर यूपी और मिस्टर दिल्ली बने सिकंदराबाद के युसूफ अंसारीमिस्टर यूपी और मिस्टर दिल्ली बने सिकं
सिकंदराबाद के मोहल्ला अंसारियान निवासी युसूफ अंसारी ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम रोशन किया है। 13 फरवरी को अलीगढ़ में आयोजित राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में युसूफ अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच युसूफ ने अपने शानदार फिजीक और बेहतरीन प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली में आयोजित मिस्टर दिल्ली प्रतियोगिता में भी युसूफ अंसारी ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की।
अपने वेट कैटेगरी की सभी प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन अन्य प्रतिभागियों से अव्वल रहा। युसूफ अंसारी पिछले दो वर्षों से कोच मोहसीन अंसारी के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सिकंदराबाद नगर में खुशी का माहौल है। कोच मोहसीन अंसारी और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि युसूफ भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


