बुलंदशहर : अवैध शराब बिक्री के विरोध में पथराव का वीडियो वायरल, जहांगीराबाद कस्बा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

जहांगीराबाद में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल हुआ। पुलिस ने चौकी प्रभारी दीपक चाहर को लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया। मृतक के परिजनों ने अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाया था, जिसके बाद आरोपी ने परिवार पर पथराव किया। इस घटना में दो महिलाएं घायल हुईं और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बुलंदशहर : अवैध शराब बिक्री के विरोध में पथराव का वीडियो वायरल, जहांगीराबाद कस्बा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

जहांगीराबाद में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हुए बवाल के मामले में एसएसपी ने कानून व्यवस्था में विफलता और लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चाहर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर खुर्जा देहात की अगोरा चौकी के प्रभारी आनंद कुमार को जहांगीराबाद की कस्बा चौकी प्रभारी चार्ज सौंपा गया है। वहीं रविवार को आरोपी युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष के लोगों पर शिकायत करने पर पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गौरतलब है कि जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी कौशिक कुमार उर्फ नीतू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए और आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की थी। जिस पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया था। पथराव में दो महिलाएं घायल हुई थी। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई थी और अनूपशहर बाईपास रोड जाम करते हुए हंगामा किया था। आरोप था कि पुलिस की लापरवाही से मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। इस मामले में आरोपी दामोदर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी दामोदर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने वायरलेस सेट पर ही जहांगीराबाद कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चाहर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और उनके स्थान पर खुर्जा देहात की अगोरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार को चार्ज सौंपा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।