एक करोड़ के लेन-देन को लेकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या
Bulandsehar News - गांव खानपुर में रुपये के लेन-देन के विवाद में शनिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज...

थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में रुपयों के लेन-देन के विवाद में शनिवार रात युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना में युवक का साथी भी गोली लगने से गंभीर रूप ले घायल हो गया। एसएसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ककोड़ कोतवाली के गांव वैर निवासी रंजना शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पति सोनू शर्मा (26 वर्ष) पुत्र रामकुमार टैक्सी ड्राइवर थे। उसके पति से चोला के गांव खानपुर निवासी सौरभ आदि लोगों ने एक करोड़ रूपए नौकरी का झांसा देकर ले रखे थे।
कई बार तकादा करने पर भी आरोपियों ने रूपए नहीं लौटाए। रुपए मांगने पर धमकी दी। शनिवार शाम करीब छह बजे सोनू, बंटी के साथ गया था। साढ़े सात बजे उसकी पति से बातचीत हुई। नौ बजे रात पति की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली। पति की हत्या खानपुर निवासी सौरभ, गौरव पुत्र गण कुलदीप, जितेन्द्र, बंटी, पुष्पेन्द्र उर्फ चैगा , हरकिशन पुत्र भीकन सिंह व हरकिशन के पुत्र ने मिलकर की। घटना में खानपुर निवासी बंटी पुत्र दशरथ सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। कोट्स रुपयों के लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या की गई। दूसरे युवक को भी गोली लगी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -शंकर प्रसाद,एसपी सिटी दस वर्ष से वैर में आकर रहने लगा था सोनू ककोड़। मृतक सोनू शर्मा मूलरूप से शिकारपुर क्षेत्र के गांव अमरपुर का रहने वाला था। जो करीब दस वर्ष पूर्व अपने माता-पिता के साथ वैर में अपना मकान बनाकर रहने लगा। ककोड़ के पड़ोसी गांव चांगौली में सोनू शर्मा की ननिहाल है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चियों को छोड़कर गया है। अंतिम संस्कार के समय बड़ी तादाद में पुलिस तैनात ककोड़। सोनू शर्मा का शव रविवार दोपहर जैसे ही गांव वैर पहुंचा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार के दौरान सीओ भास्कर कुमार मिश्रा समेत बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




