दो युवकों ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन
Feb 27, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - खुर्जा के एक गांव में 32 वर्षीय युवक ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला। उसकी हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उसे ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इसी तरह, जहांगीरपुर क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक ने भी ऐसा ही किया। डॉक्टर के अनुसार, दोनों युवकों की स्थिति में सुधार है।

खुर्जा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने किसी बात से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, तो स्वजन को जानकारी हुई। आननफानन में स्वजन ने उन्हें मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उधर दूसरी तरफ जहांगीरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे भी ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की हालत में सुधार है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


