वलीपुरा गंग नहर में नहाने गया युवक डूबा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
Bulandsehar News - वलीपुरा गंग नहर में नहाने गया युवक डूबा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटीवलीपुरा गंग नहर में नहाने युवक डूबा, एनडीआरएफ कीवलीपुरा गंग नहर में नहाने युवक

नगर क्षेत्र में वलीपुरा स्थित गंग नहर में रविवार को नहाने के दौरान झाझर का एक युवक गहरे पानी में पहुंचकर डूब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद भी डूबे युवक का सुराग नहीं लग सका था।मिली जानकारी के अनुसार, झाझर निवासी नाजिम पुत्र सलाम खां बुलंदशहर में अपनी बहन के घर एक हकीके के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार को वह वलीपुरा स्थित गंग नहर में नहाने के लिए पहुंचा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
इस हादसे का पता तब चला जब काफी देर तक नहर के किनारे कपड़े और मोबाइल लावारिस हालत में रखे रहे। एक स्थानीय निवासी की नजर जब इन कपड़ों पर पड़ी, तो उसने अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कपड़ों में रखे मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में नहर पर पहुंचे। डूबे युवक के भाई सलमान ने बताया कि नाजिम बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने आया था, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। फिलहाल पूरा परिवार नहर के किनारे उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा। बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


