Bulandsehar News: तीन दिन बाद नहर से मिला रखेड़ा निवासी युवक का शव
Bulandsehar News: तीन दिन बाद नहर से मिला रखेड़ा निवासी युवक का शव

Bulandsehar News: जहांगीरपुर के गांव रखेड़ा निवासी युवक तीन दिन पहले नहर में डूब गया था, शनिवार को उसका शव आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पैरोरी नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
युवक की स्थिति
मृतक पंकज अपने साथियों के साथ नहर किनारे बैठा था। प्रत्यक्षदर्शी और पंकज के साथी अर्जुन ने प्रेस बताया कि उस समय वहां पंकज और अर्जुन के अलावा आकाश, तुषार और खुशहाल भी मौजूद थे। अर्जुन के अनुसार, पंकज ने शराब पी रखी थी, जिसके चलते वह संतुलन खो बैठा और धीरे-धीरे नहर में खिसकने लगा। अर्जुन ने बताया कि पंकज को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी के गहरे बहाव में काफी अंदर जा चुका था। अर्जुन के मुताबिक, घटना के समय मौजूद अन्य तीनों युवक मौके से चले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवक को खोजने के लिए अनूपशहर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। तीन दिनों तक चले व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद, पुलिस और गोताखोरों की टीम ने पैरोरी नहर से पंकज का शव बरामद किया।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण है। अर्जुन के बयानों और अन्य साथियों की संदिग्ध भूमिका को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


