लेखपाल परीक्षा में पकड़े मुन्नाभाई योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

लेखपाल परीक्षा में पकड़े मुन्नाभाई योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लेखपाल परीक्षा में पकड़े मुन्नाभाई योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जहांगीराबाद नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर की कार्रवाई शुरू करा दी। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि कक्ष संख्या 22 में एक संदिग्ध युवक परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। संदेह होने पर दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया जिसमें फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम योगेश कुमार पुत्र लेजम सिंह निवासी सलीमपुर कारखां जनपद फिरोजाबाद बताया। उसने स्वीकार किया कि वह राहुल पुत्र रमेशचंद्र निवासी बिहारीपुर, फिरोजाबाद के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र पर मुन्नाभाई पकड़े जाने की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने मामले के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार का कहना कि मामले में तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।