पत्नी को वीडियो कॉल कर बुलंदशहर के युवक ने खाया जहर
Bulandsehar News - पत्नी को वीडियो कॉल कर बुलंदशहर के युवक ने खाया जहर

कोतवाली क्षेत्र के पूठ अड्डे के पास शनिवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद वीडियो कॉल करते हुए कीटनाशक पी लिया। खुदकुशी की कोशिश से पहले युवक ने खुद यूपी 112 को फोन कर पुलिस को अपनी लोकेशन बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए।जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी बजर खान पुत्र जमील खान का निकाह नौ वर्ष पूर्व नगर निवासी युवती से हुआ था।
बताया जा रहा है कि पत्नी बीती 22 मार्च को अपनी बहन की शादी में शामिल होने नगर स्थित मायके आ गई। शनिवार को बजर खान नगर में पहुंचा और पत्नी को फोन किया। दोनों के बीच फोन पर ही विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने कीटनाशक की शीशी वीडियो कॉल पर पत्नी को दिखाते हुए जहर खाने की बात कही। इसके बाद युवक ने यूपी 112 पुलिस को फोन किया और कीटनाशक खा लिया। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश करती हुई पूठ अड्डे के नजदीक घास मंडी पहुंची तो यहां युवक पड़ा हुआ मिला। उसके मुंह से झाग आ रहे थे। पास ही कीटनाशक की खाली शीशी पड़ी थी। हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने युवक के बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है।दस दिन पूर्व कनपटी पर तमंचा लगाकर वायरल किया था वीडियोहसनपुर। पत्नी का कहना है कि करीब दस दिन पूर्व युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर जान देने की बात कही थी। उसने तमंचे संग वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाली दी थी, जिस पर नरसैना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पत्नी का कहना है कि शनिवार को शहर आने से पूर्व पति ने फोन किया था। कहा था कि वह उसे व मायके वालों को मारने आ रहा है। डर के मारे पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी थी। इसी बीच युवक ने वीडियो काल कर कीटनाशक का सेवन कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


