Bulandsehar News: प्लॉट दिखाने गए युवक और उसके साथी पर हमला
Bulandsehar News: प्लॉट दिखाने गए युवक और उसके साथी पर हमलाप्लॉट दिखाने गए युवक और उसके साथी पर हमलाप्लॉट दिखाने गए युवक और उसके साथी पर हमलाप्लॉट दिखाने गए युवक और

Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में प्लॉट दिखाने गए एक युवक और उसके साथी के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़ित रवि कुमार पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी राम विहार, शास्त्री नगर ने तहरीर देकर बताया कि वह 12 जुलाई को गांव चावली में प्लॉट को दिखाने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय, बिना नंबर की एक कार में सवार तीन से पांच लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जो कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे।
इन लोगों ने मिलकर पीड़ित और उसके साथी अयान पुत्र साजिद निवासी सुभाष नगर साठा(कोतवाली नगर) के साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके चेहरे पर चोट आई और नाक से खून बहने लगा। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


