Bulandsehar News: ​तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर युवक को पीटा, गैस सिलेंडर से किया हमला

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: ​तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर युवक को पीटा, गैस सिलेंडर से किया हमला

Bulandsehar News: ​तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर युवक को पीटा, गैस सिलेंडर से किया हमला

Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के शिकारपुर बाईपास पर तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई और छोटे गैस सिलेंडर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला ​राधानगर निवासी पीड़ित यश चौधरी पुत्र जसवन्त सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह बीती शाम अपनी स्कूटी से छोटे सिलेंडर में गैस भरवाने जा रहे थे। जैसे ही वह शिकारपुर बाईपास स्थित मॉडल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने अचानक अपनी बाइक यू-टर्न की तरफ मोड़ दी।

​इस दौरान बराबर से गुजर रही एक कार के चालक ने बाइक को बचाने के चक्कर में स्कूटी की तरफ मोड़ते हुए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे यश बाल-बाल बचे। इस पर यश ने बाइक सवार युवकों को टोकते हुए तेज बाइक चलाने का विरोध किया। आरोप है कि टोकने पर बाइक सवार तीनों युवक आगबबूला हो गए और नीचे उतरकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने यश के साथ बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने स्कूटी पर रखा गैस सिलेंडर उठाया और यश के सिर पर मार दिया। हमले में पीड़ित के सिर, नाक और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: ​तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर युवक को पीटा, गैस सिलेंडर से किया हमला