Youth Arrested for Attempted Rape of Minor in Village युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsYouth Arrested for Attempted Rape of Minor in Village

युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास

Bulandsehar News - एक गांव में एक युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 दिसंबर को हुई जब मासूम खेत में शौच करने गई थी। आरोपी ने उसका...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 24 Dec 2024 11:19 PM
share Share
Follow Us on
युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास

ना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने हैवानियत करते हुए मासूम से दुष्कर्म किया। मासूम को अकेला देख कर दुष्कर्म का प्रयास किया और गुप्तांग से छेड़छाड़ की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे उसकी छह वर्षीय पुत्री खेत पर शौच करने गई थी। पुत्री को अकेला खेत की ओर जाता देख पड़ोसी युवक छुप कर पीछा करने लगा। खेत पर शौच करने के दौरान युवक ने मासूम को दबोच लिया। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी गुप्तांग से छेड़छाड़ करने लगा। मासूम के बदहवास हालात में घर पहुंचने पर माता को अनहोनी का शक हुआ। अधिक रक्त स्राव होने पर घटना की जानकारी हुई। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मासूम का पिता नोएडा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम को उपचार व जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पत्नी के छोड़ने के बाद से अकेला रहता है आरोपी

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते विवाह के कुछ समय बाद छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद से युवक के आचरण व कृत्य अजीब से हो गए।

कोट---

पीड़ित पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

-दिलीप सिंह, सीओ स्याना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।