बुलंदशहर : ससुराल जा रहे युवक और उसके दोस्त को रास्ते में रोककर पीटा, हत्या की धमकी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में युवकों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित असलम ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। हादसे में फैजान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव गुठावली टिकरी निवासी पीड़ित असलम ने तहरीर देकर बताया कि उनका धेवता फैजान निवासी सिकंदराबाद अपने दोस्त शहजाद निवासी गुठावली के साथ बाइक से अपनी ससुराल देवली जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में फैजान के साले अकरम ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर फैजान और उसके दोस्त शहजाद को रोक लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अकरम और उसके साथियों ने फैजान और शहजाद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
इस घटना में फैजान को गंभीर चोट आई हैं। जाते-जाते हमलावरों ने फैजान को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


