
निकाह से तीन सप्ताह पहले घर से नगदी-जेवरात लेकर युवती फरार
संक्षेप: Bulandsehar News - निकाह से तीन सप्ताह पहले घर से नगदी-जेवरात लेकर युवती फरारनिकाह से तीन सप्ताह पहले घर से नगदी-जेवरात लेकर युवती फरारनिकाह से तीन सप्ताह पहले घर से नगद
नगर क्षेत्र में एक युवती अपने निकाह से करीब तीन सप्ताह घर से लाखों रुपये की नगदी और जेवरात आदि सामान लेकर चली गई। पीड़ित पिता ने एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्री को ले जाने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 20वर्षीय पुत्री का निकाह दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र के युवक से तय हुआ था। आगामी 22 नवंबर को निकाह होना था। निकाह के लिए उसके द्वारा दो लाख रुपये नगद एवं जेवरात आदि सामान घर में रखा हुआ था।

आरोप है कि 25 अक्तूबर की शाम को उनकी पुत्री बाजार से सामान खरीदने की कहकर निकल गई। शाम तक उसके वापस न आने पर तलाश शुरू की गई तो घर से दो लाख रुपये, एटीएम कार्ड एवं जेवरात आदि भी गायब होने का पता चला। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को कुछ लोगों ने रियाजुद्दीन निवासी मोहल्ला धमैड़ा अड्डा के साथ जाते हुए देखा था। रियाजुद्दीन के साथ चिराग, कासिम आदि भी थे। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपी रियाजुद्दीन के घर जाकर अपनी पुत्री के बारे में पूछा तो उसके भाई एवं अम्मी आदि ने उसके साथ गाली-गलौच कर पुत्री की हत्या कर देने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी रियाजुद्दीन पर एटीएम कार्ड से 37 हजार रुपये भी निकालने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




