Bulandsehar News: युवती की हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: युवती की हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्जयुवती की हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्जयुवती की हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्जयुवती

Bulandsehar News: युवती की हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में बीते दिनों डीएवी फ्लाईओवर पर हादसे में युवती की मौत के मामले में रोडवेज बस के अज्ञात चालक के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला देवीपुरा प्र​​​थम निवासी पीड़ित मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री शिवानी तोमर उर्फ गुनगुन तोमर(21वर्ष) डीएवी कॉलेज के पास मोबाइल शॉप में नौकरी करती ​थी। गत 9 जुलाई की रात शिवानी तोमर ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि डीएवी फ्लाईओवर पर रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही के साथ बस को चलाते हुए उनकी पुत्री को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनकी पुत्री को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मामले में आरोपी चालक का पता लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।