Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsYoung Man Murdered Over Love Affair Cousins Attack with Knife in Islamabad Village
प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से प्रहार कर हत्या

प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से प्रहार कर हत्या

संक्षेप:

Bulandsehar News - खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के दो चचेरे भाइयों ने युवक इमरान की चाकू से हत्या कर दी। इमरान की शादी करने की इच्छा थी, लेकिन युवती के परिजनों ने इसका...

Oct 21, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के दो चचेरे भाइयों ने बातचीत करने के बहाने बुलाकर चाकू से प्रहार कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपी दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। इस्लामाबाद गांव निवासी रिहान ने बताया कि उनका बड़ा भाई इमरान (25 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रईस पॉटरी इकाइयों में पिकअप से माल ढोने का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे किसी का फोन आने के बाद वह घर से जाने लगा। इमरान ने घर पर नहर से मछली पकड़ने जाने की बात कही। जिसके बाद वह घर से चला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर से 500 मीटर दूरी पर चलने पर ही गांव में रहने वाले दो भाइयों ने इमरान के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इमरान के पेट, पीठ और सीने पर चाकू से कई बार प्रहार किए गए। शोर मचाने पर लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल इमरान को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजन और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इमरान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोट:- पड़ोस में रहने वाली युवती से युवक का प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। युवक को युवती के परिजनों ने बातचीत करने के लिए बुलाया था। जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया में युवती के भाई जुबैर और उमर के नाम प्रकाश में आए हैं। दोनों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। -दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी