पत्नी बनाती थी पति के सामने प्रेमी से संबंध, इसलिए की खुदकुशी

Jul 14, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बुलंदशहर के गांव वैर में युवक आसिफ ने आत्महत्या कर ली। उसके भाई ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह प्रेमी के साथ संबंध बनाती थी। आसिफ ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी और प्रेमी ने उसे नशीली गोलियां...

पत्नी बनाती थी पति के सामने प्रेमी से संबंध, इसलिए की खुदकुशी

बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैर में तीन दिन पहले युवक आसिफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को थाने पहुंचे मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। युवक ने बताया कि मरने से पहले आसिफ ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मेरे सामने संबंध बनाती है। वह कहती थी कि यह देखकर तू मर जाएगा। युवक ने भाई की पत्नी उसके प्रेमी और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी आबिद खान ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके भाई आसिफ की पत्नी के गांव के ही युवक से अवैध संबंध थे।

प्रेमी आसिफ की पत्नी को नशे की गोलियां लाकर देता था। 9 जुलाई को दोनों ने मृतक को नशीली गोलियां खिलाकर उसके हाथ पैर बांधकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी पत्नी ने कहा कि वह ऐसे ही करेगी। पत्नी के भाई से शिकायत करने पर उसने भी आपत्तिजनक बातें कहते हुए फांसी लगाकर या जहर खाकर खुदकुशी करने का ताना दिया। आबिद ने बताया यह बातें आसिफ ने मरने से पहले मुझे फोन कर बताई थी। तीनों के उत्पीड़न से तृस्त होकर शुक्रवार को आसिफ ने खुदकुशी कर ली। कोतवाली प्रभारी कविश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सालिम, रुबीना और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।