विश्व सांख्यिकी दिवस पर भारत में सांख्यिकी के जनक को किया याद
Bulandsehar News - डीपीबीएस कॉलेज में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 'संख्याओं के माध्यम से विश्व को सशक्त बनाना' विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रमुख अतिथि प्रो. डॉ विवेक कुमार त्यागी ने सांख्यिकी के महत्व...

डीपीबीएस कॉलेज में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया। विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर को मनाया जाता है। कॉलेज में विषय "संख्याओं के माध्यम से विश्व को सशक्त बनाना विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन ए एस कॉलेज मेरठ से प्रो डॉ विवेक कुमार त्यागी ने कहा कि सांख्यिकी से संगठन और व्यवसाय सभी प्रगति को ट्रैक करने, प्रदर्शन को मापने, समस्याओं का विश्लेषण करने और प्राथमिकता तय करने में मदद के लिए आंकड़े एकत्र किए जाते है। भारत में सांख्यिकी के जनक प्रो प्रशांत चंद महानोवीस भौतिक विज्ञानी सहज ज्ञान व सांख्यकीविद और दृढ़ विश्वास से योजनाकार थे। सांख्यकी विभागध्य्क्ष प्रो पीके त्यागी ने बताया कि बताया कि सांख्यिकी का उपयोग वास्तविक विचार जीवन में बजट की योजना बनाने यात्रा के लिए सर्वोत्तम मार्ग निर्धारित करने खरीदे और बेचे जाने वाले उत्पादों के लिए सर्वोत्तम मूल्य खोजने और दैनिक गतिविधियों को करने के लिए सर्वोत्तम समय निर्धारित करने के लिए किया जा सकता है। गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य प्रभु जी के सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रो ऋषि कुमार अग्रवाल, प्रो चंद्रावती, यजवेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह डॉ तरुण श्रीवास्तव, डॉ राजीव गोयल, डॉ विशाल शर्मा, छात्र-छात्राएं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


