सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में मानदेय को लेकर फिर भड़का श्रमिकों में असंतोष
Bulandsehar News - सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में मानदेय लेकर फिर भड़का श्रमिकोंसिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में मानदेय लेकर फिर भड़का श्रमिकोंसिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्
औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का आक्रोश धीरे-धीरे सुलग रहा है, सोमवार को दो कंपनियों के श्रमिकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। अफसरों के आश्वासन पर श्रमिक काम पर लौट गए। लेकिन मंगलवार की सुबह फिर दो कंपनियों में मांगों को लेकर श्रमिक धरने पर बैठ गए ,पुलिस और प्रशासन के आला अफसरो के आश्वासन पर कई घंटे बाद श्रमिक काम पर लौटे। गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉपिकल एग्रोसिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार को श्रमिकों ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उसके बाद वीलाइन कंपनी के श्रमिक भी मांगो को लेकर धरने पर बैठ गए।
अफसरों के समझाने-बुझाने पर श्रमिक काम पर लौट गए। लेकिनवीलाइन कंपनी में मंगलवार सुबह एक बार फिर से मांगो को लेकर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। मानदेय बढ़ाने व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर मजदूरों ने कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और काम पूरी तरह ठप कर दिया। यूके पेंट्स के श्रमिकों ने भी मांगों को लेकर काम ठप्प कर दिया। श्रमिकों ने ठेकेदारों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय,एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एएलसी पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम दीपक कुमार पाल और सीओ भास्कर कुमार मिश्रा भारी पुलिस मौके पर पहुंचे। अफ़सरो ने श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद श्रमिक शांत होकर काम पर लौट गए। वही लगातार तीन कंपनियों में श्रमिकों के प्रदर्शन से औद्योगिक क्षेत्र में असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि श्रमिकों की मांगों को नियमानुसार लागू कराने के लिए कंपनी प्रबंधन से वार्ता की गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


