पानी की टंकी निर्माण में लगे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
पानी की टंकी निर्माण में लगे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कुदेना जयरामपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण (28) पुत्र जगदीश निवासी थाना धनारी क्षेत्र के खलीलपुर गांव, जिला संभल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण टंकी के निर्माण में कार्य करने आया था।गुरुवार को युवक का शव टंकी परिसर में ही संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। साथी मजदूरों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। घटना सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साथी मजदूरों के बयान दर्ज किए।
फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा था या कोई और वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


