बुलंदशहर : भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली धन्यवाद स्कूटी रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बुलंदशहर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत महिलाओं ने धन्यवाद स्कूटी रैली निकाली। इसका शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने किया। इस अधिनियम से महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित होगी, जो उनकी राजनीतिक भूमिका को मजबूत करेगी। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जिनमें मुस्लिम महिलाएं भी थीं।

बुलंदशहर : भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली धन्यवाद स्कूटी रैली

बुलंदशहर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत बुधवार को बुलंदशहर नगर में महिलाओं ने धन्यवाद स्कूटी रैली निकाली। इसका शुभारंभ यमुनापुरम स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने किया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 अप्रैल को सदन में पारित होने जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही मजबूत और ऐतिहासिक पहल है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जो देश की राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगी।

शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्कूटी रैली यमुनापुरम स्टेडियम से शुरू होकर कालाआम चौराहा, मोतीबाग होकर राजेबाबू पार्क पहुंची जहां समापन हुआ। मुस्लिम महिलाओं ने भी स्कूटी रैली में भाग लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।