ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने गांव के ही...

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 26 Feb 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने गांव के ही युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात को गांव का ही एक दबंग युवक इकराम पुत्र असगर उसके घर में घुस आया। आरोपी युवक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी युवक से जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी इकराम पुत्र अगसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें