प्रेमी की हत्या में युवती के पिता और दो भाइयों को आजीवन कारावास

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

प्रेमी की हत्या में युवती के पिता और दो भाइयों को आजीवन कारावास

प्रेमी की हत्या में युवती के पिता और दो भाइयों को आजीवन कारावास

एडीजे कोर्ट ने प्रेमिका के साथ रात्रि में पकड़े जाने पर प्रेमिका के परिजनों द्वारा मारपीट कर प्रेमी की हत्या के दोषी पाए जाने पर पिता और दो भाइयों को आजीवन कारावास तथा 51000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि 28 मार्च 2023 को भोजराज सिंह पुत्र डम्बर सिंह निवासी गांव दौरऊ थाना डिबाई ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया कि रात्रि लगभग 2:30 बजे महेश ने उन्हें घर आकर बताया कि उनका बेटा किशन उर्फ कालू उनके घर पड़ा हुआ है उसे उठा लो। भोजराज सिंह ने अपने बेटे हिमांशु तथा हिरदेश पुत्र भगवान सहाय को महेश के घर जाकर बेहोशी हालत में किशन को लेकर घर पहुंचे।

किशन को पानी आदि पिलाकर पूछा तो उसने बताया कि महेश और दो पुत्रों संतोष (सानू) राजकुमार (राजू) ने बुरी तरह उसकी पिटाई की है। किशन की गंभीर हालत देखकर गांव के चिकित्सक को बुलाकर उपचार करने को कहा। चिकित्सक ने स्थिति नाजुक बताकर उपचार करने से मना कर दिया। सुबह 6:30 बजे किशन की मौत हो गई।बताया कि किशन का महेश की पुत्री से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर महेश, संतोष, राजकुमार ने किशन के साथ मारपीट की, जिससे किशन की मृत्यु हो गई। मामला अनूपशहर स्थित एडीजे कोर्ट में विचाराधीन था। साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर एडीजे राजेश कुमार तृतीय ने महेश, संतोष, राजकुमार को दोषी मानते हुए से सश्रम आजीवन कारावास व प्रति अभियुक्त 51 हजार अर्थ दंड की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।