Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWoman Jumps from Second Floor in Kidwai Nagar After Husband s Second Marriage
बुलंदशहर : पति के दूसरे निकाह से नाराज महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

बुलंदशहर : पति के दूसरे निकाह से नाराज महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

संक्षेप:

Bulandsehar News - नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में एक महिला ने अपने पति के दूसरे निकाह से नाराज होकर घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने...

Sep 18, 2025 11:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में एक महिला ने अपने पति के दूसरे निकाह से नाराज होकर घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला किदवई नगर के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से कोई संतान न होने के चलते दूसरा निकाह कर लिया था। इसके चलते व्यक्ति और उसकी पहली पत्नी में विवाद रहने लगा। वर्तमान में दोनों पक्षों के मध्य मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि महिला बीते दिन न्यायालय से तारीख करके घर लौटी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद उसका पति से विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला घर की दूसरी मंजिल पर चली गई। तब तक विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला ने छत से नीचे छलांग लगा दी। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई। पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।