Bulandsehar News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व घर से निकाला

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व घर से निकाला

Bulandsehar News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व घर से निकाला

Bulandsehar News: ग्राम सोहनपुर निवासी मरजीना पुत्री नूर मोहम्मद ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में मरजीना ने बताया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार जावेद पुत्र जमील निवासी ग्राम सन्नौट थाना जहाँगीराबाद जिला बुलन्दशहर के साथ हुई थी। शादी में परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था।

दहेज की मांग

शादी में दिये गये दान दहेज से उसका पति जावेद, सास समीना देवर शहवाज, शाहरुख व अरबाज, ननद हिना व शमा खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में एक मोटरसाईकिल व काम के लिये एक लाख रुपये की मांग करते और ये सभी मिलकर गाली गलौज और मारपीट करते थे। कई कई दिन तक उसे भूखा रखते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। 14 अप्रैल को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सभी ने बूरी तरह से मारपीट की और पति जावेद उसे लेकर गांव सोहनपुर की पुलिया पर छोड़कर चला गया और कहा कि जब तक तू अपने घर वालो से एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल लेकर नही आयेगी तुझे अपने घर पर नहीं रखेंगे और तुझे हम जान से मार देगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दि है。

सामान्य प्रश्न

मरजीना ने अपने ससुरालियों के खिलाफ क्या मामला दर्ज कराया?
मरजीना ने अपने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।