फर्जी आईडी बनाकर अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से किसी ने फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बना ली। आरोपी इस आईडी से गालियां दे रहा है और महिला के पुत्रों को भी परेशान कर रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, और पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनकी इंस्टाग्राम आइडी से किसी ने फोटो डाउनलोड कर लिए। जिसके बाद फोटो का प्रयोग करते हुए फर्जी आइडी बना ली। जिसके बाद आरोपी आइडी से गालियां और अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। साथ ही महिला के पुत्रों की आइडी पर भी फोटो भेजकर प्रसारित कर रहा है। जिससे उन्हें सामाजिक और मानसिक पीड़ा हो रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


