दहेज उत्पीड़न व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

क्षेत्र के गांव सांखनी की एक महिला ने अपने पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पति और सास पर हत्या का प्रयास करने का भी आरोप है।

दहेज उत्पीड़न व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एक बार उसके पति व सास ने फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया, जबकि जेठ और जेठानी ने उसका सहयोग किया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया।

कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।