Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के दलपतपुर मुक्तेश्वरा गांव में शुक्रवार को सविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सविता ने छह वर्ष पहले सौरभ से प्रेम विवाह किया था और उनकी चार साल की बेटी है। परिजनों ने शिकायत या कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Bulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Bulandsehar News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर मुक्तेश्वरा में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रेना निवासी सविता ने छह वर्ष पूर्व गांव दलपतपुर मुक्तेश्वरा निवासी सौरभ से लव मैरिज की थी। बताया जाता है कि सविता को टीबी की बीमारी थी। शुक्रवार को सविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पहुंची। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई।पुलिस

ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे चार साल की बेटी को छोड़ा है। मृतका के परिजनों ने घटना की बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ इंकार किया है। इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह का कहना है कि थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत