नाम बदलकर प्लाट के बयाने के दो लाख रुपए हड़पने का आरोप 

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

ककोड़। दिल्ली के गांधी विहार निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे झाझर क्षेत्र में एक प्लाट खरीदना था। उसकी मुलाकात झाझर निवासी युवक से

नाम बदलकर प्लाट के बयाने के दो लाख रुपए हड़पने का आरोप 

दिल्ली के गांधी विहार निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे झाझर क्षेत्र में एक प्लाट खरीदना था। उसकी मुलाकात झाझर निवासी युवक से हुई। जिसने अपना नाम बदलकर एक प्लाट दिखा दिया। सौदा तय होने पर उसने बतौर दो लाख रुपए बयाना दे दिए। जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने नाम बदलकर प्लाट दिखाया। उसके नाम पर कोई प्लाट नहीं है। मंगलवार को महिला अपने रूपए मांगने आई तो आरोपी भड़क गया। और उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट कर छेड़छाड़ की। कोतवाली प्रभारी कविश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar Newsनाम बदलकर प्लाट के बयाने के दो लाख रुपए हड़पने का आरोप