Bulandsehar News: देवर पर दुष्कर्म तथा पति-देवर पर मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: डिबाई थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और पति तथा देवर द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसके देवर ने कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया और पति ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Bulandsehar News: देवर पर दुष्कर्म तथा पति-देवर पर मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप

Bulandsehar News: डिबाई थाना क्षेत्र की महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने, पति और देवर ने उसके साथ मारपीट करने तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 11 जुलाई 2024 को डिबाई थाना क्षेत्र के गांव तलवार निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका पति नोएडा में निजी नौकरी करता था। आरोप है कि शादी के बाद से ही देवर उस पर बुरी नजर रखता था और कई बार गलत नीयत से उसे पकड़ने का प्रयास कर चुका था। 7 अगस्त 2026 को दोपहर पीड़िता को घर में अकेला देख देवर ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया।

तथा जेठ ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता ने बताया कि शाम को पति के घर लौटने पर उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति और देवर ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त को उसका पति उसे दवा दिलाने के बहाने गांव के बाहर से अपने साथ ले गया। पति को जब उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई तो पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। 30 अगस्त को पति उसे दोबारा उसके गांव के बाहर छोड़ गया और पुलिस में शिकायत करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि अभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: देवर पर दुष्कर्म तथा पति-देवर पर मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप