
रक्षाबंधन मनाने आई विवाहिता को मुस्लिम युवक लेकर फरार
Bulandsehar News - अनूपशहर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन मनाने आई विवाहिता को मुस्लिम युवक लेकर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने चार लोगों खिलाफ रिपोर्
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन मनाने आई विवाहिता को दूसरे समुदाय के युवक ने बहला फुसलाकर कर अगवा कर लिया। आरोप है कि विवाहिता को ले जाने में आरोपी के परिजन भी शामिल रहे। पीड़ित पिता ने अगवा पुत्री का धर्म परिवर्तन कराए जाने की भी आशंका जताते हुए आरोपी समेत चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही फरमान खां पुत्र इंशाल्लाह उसकी पुत्री को आए दिन परेशान करते हुए उस पर शादी करने का दबाव बनाता था।

पीड़ित ने आरोपी फरमान खान से परेशान होकर अपनी पुत्री का विवाह सिकंदराबाद क्षेत्र के युवक से कर दिया। अब बीते दिनों उनकी पुत्री रक्षाबंधन का त्योहार करने के लिए घर आई हुई थी। आरोप है कि आरोपी फरमान खां, नन्हे खां व रिहान खां पुत्रगढ़ इंशाल्लाह खान, इंशाल्लाह का पुत्र सुवान खां उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए। उन्होंने बताया कि पुत्री ने सोने की जेवर भी पहन रखे थे। उन्हें डर है कि उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन न करा दिया जाए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


