Wild Animal Attacks Woman Harvesting Wheat in Narasena Suspected Leopard Involvement बुलंदशहर: गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, तेंदुए का शोर, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWild Animal Attacks Woman Harvesting Wheat in Narasena Suspected Leopard Involvement

बुलंदशहर: गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, तेंदुए का शोर

Bulandsehar News - नरसेना क्षेत्र में एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ऊंचागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है क्योंकि क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 15 April 2025 11:59 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, तेंदुए का शोर

नरसेना क्षेत्र में गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला हमले में बुरी तरह घायल हो गई और चेहरे पर कई घाव के निशान है। उसे ऊंचागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजन तेंदुए के हमले के आशंका जता रहे हैं क्योंकि बीते कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ देखने का दावा किया जा रहा है। नरसेना निवासी राजकुमारी मंगलवार को खेतों में गेहूं काट रही थी। इस दौरान किसी जंगली जानवर ने महिला के चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान महिला बेहोश हो गई। खेत पर कार्य कर रहे अन्य किसानों ने परिजनों को फोन कर मामले की सूचना दी। जिस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं महिला ने बताया कि खेत में गेहूं काटने के दौरान उसे कुछ आहट सुनाई दी। तेज आवाज की गुर्राहट के साथ जंगली जानवर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जानवर काफी बड़ा था। उसके बाद उसे कुछ होश नहीं है। वहीं, परिजन तेंदुए का हमला होने की आशंका जाता रहे हैं। घटना के बाद गांव में तेंदुए के हमले का शोर मच गया, जिसे लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी है। बता दें कि बीते साल भी तेंदुआ ने खेत में कार्य कर रहे किसान पर हमला कर घायल कर दिया था। क्षेत्र में लगातार तेंदुआ देखा जाने का दावा किया जा रहा है। एक सप्ताह पहले भी गांव पाली आनंद गढ़ी में जंगली जानवर ने बछड़े और नीलगाय का शिकार किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।