Wild Animal Attack in Narseena Woman Injured Farmers Fearful तेंदुए का खौफ: वन विभाग ने रात भर की पेट्रोलिंग, खेतों पर जाने से घबरा रहे किसान, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWild Animal Attack in Narseena Woman Injured Farmers Fearful

तेंदुए का खौफ: वन विभाग ने रात भर की पेट्रोलिंग, खेतों पर जाने से घबरा रहे किसान

Bulandsehar News - नरसेना। संवाददाता। गांव नरसेना में महिला पर जंगली जानवर के हमले के बाद किसान सहमे हुए हैं और खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। वहीं, घायल महिला को दिल्ली

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 17 April 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
तेंदुए का खौफ: वन विभाग ने रात भर की पेट्रोलिंग, खेतों पर जाने से घबरा रहे किसान

नरसेना। गांव नरसेना में महिला पर जंगली जानवर के हमले के बाद किसान सहमे हुए हैं और खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। वहीं, घायल महिला को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीण तेंदुए का हमले का दावा कर रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम ने भी रात भर क्षेत्र के जंगलों में पेट्रोलिंग की है। बता दें कि खेत में गेहूं काट रही नरसेना निवासी राजकुमारी पत्नी सौराज पर जंगली जानवर में हमला कर घायल कर दिया महिला के चेहरे पर गंभीर घाव थे। जिसके चलते ऊंचागांव सीएचसी से महिला को एआरवी का टीका लगाने के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। क्योंकि जंगली जानवर के हमले में गर्दन से ऊपर घाव होने पर उन्हें रेबीज की सीरम वैक्सीन लगा जरूरी होता है। वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार, डिप्टी रंजन प्रमोद कुमार और थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने घायल महिला से मिलकर उसका हाल-चाल जाना है। वन विभाग की टीम ने महिला से जंगली जानवर के बारे में पूछताछ भी की। ग्रामीण इसे तेंदुए का हमला बता रहे हैं और काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों में तेंदुए का इस कदर खौफ है कि खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि बीते सप्ताह गांव पाली आनंद गढ़ी में तेंदुए ने बछड़े और नीलगाय का शिकार किया था। गांव पाली आनंद गढ़ी में 2 दिन पहले एक हिरण की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। ग्रामीण लगातार क्षेत्र में तेंदुआ होने का दावा कर रहे हैं लेकिन वन विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है।

वन विभाग की टीम ने रात भर की जंगल में पेट्रोलिंग

भले ही वन विभाग की टीम सभी हमले को जंगली जानवर के बता रही हो और तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं कर रही लेकिन क्षेत्र में तेंदुआ होने की संभावना को वन विभाग की टीम भी नहीं टाल रही है। तेंदुए की आशंका के चलते नरसेना में जंगली जानवर के हमले वाली जगह पर पूरी रात वन विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग की है। वन विभाग की टीम का दावा है कि क्षेत्र में तेंदुआ होने के कोई निशान नहीं मिले हैं।

कोट---

क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। जंगली जानवर की तलाश में रात भर वन विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग की है।

-प्रवेश कुमार,वन रेंजर अनूपशहर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।