पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्या
Bulandsehar News - फोटो--153पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्यापत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्यापत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर की पति

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में पत्नी के प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटनास्थल के निकट सो रही किशोरी ने पूरा मामला देख दो दिन बाद परिजनों को बताया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। मृतक के भाई ने अपने भतीजे और मृतक की पत्नी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार को बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि परतापुर निवासी रविकरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा भाई ओमपाल (28 वर्ष) गांव में ही मजदूरी करता था। रविकरन की बेटी ओमपाल के घर सोने चली जाती थी।
सोमवार की रात पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी भतीजे अभय के साथ मिलकर ओमपाल के हाथ पकड़ लिए और अभय ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह परिजनों ने ओमपाल की मौत को स्वभाविक मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। दो दिन से गुमसुम किशोरी से पूछताछ में उसने हत्याकांड की सारी कहानी परिजनों को बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ओमपाल की भाई रविकरन ने अपने बड़े भाई के पुत्र अभय व ओमपाल की पत्नी प्रीति को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ---- मजदूरी करके करता था परिवार का भरण पोषण ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ओमपाल महेनत मजदूरी करता था। उसका स्वभाव भी अच्छा था। पत्नी का प्रेमी के साथ इतना बड़ा कदम उठाना किसी ने सोचा भी नहीं था। दो बेटियां हो गईं अनाथ परतापुर निवासी मृतक ओमपाल दो पुत्रियों का पिता था। बड़ी बेटी रितिका चार साल की है जबकि छोटी बेटी आयुषी महज ढाई साल की है। अभी दोनों बेटियां अपनी ताई के पास हैं। पिता की मौत व मां के जेल जाने से बच्चियों की परवरिश की भी परिजनों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। एक तरह से दोनों बेटियां अनाथ हो गई हैं। कोट---- मृतक के घर से आलाकत्ल चुन्नी बरामद हुई है, जिससे ओमपाल की गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। -राहुल चौधरी, थाना प्रभारी बीबीनगर ----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




